![]() |
'हिन्दी समावेशी भाषा है। भाषा के साथ एक परम्परा व संस्कृति चलती है' |
प्रतिभागियों ने मुख्य रूप से भाषा की मृत्यु की आशंका, भाषा प्रदूषण, अंग्रेज़ी के वर्चस्व और भाषा के साथ मनुष्यता के संकट पर भी बात की। महेश कटारे ने कहा कि हिन्दी समावेशी भाषा है। भाषा के साथ एक परम्परा व संस्कृति चलती है।
अनुराग सौरभ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारी भाषा में शब्दों की कोई कमी नहीं है जो अन्य भाषा के शब्दों को शामिल करें। सुरेश सलिल का कहना था कि यह दौर मनुष्यता के लिए सबसे मुश्किल दौर है। भाषा बहता नीर है। जैसे नदी में प्रदूषण होती है, उसी प्रकार भाषा प्रदूषित होती है।
एस.आर. हरनोट जी ने हिमाचल और वहाँ की बोलियों के लिए भाषाई चिन्ता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हिन्दी सभी भाषाओं का हृदय से स्वागत करती है।
~समय पत्रिका.